मुरादाबाद: जुआ के लिए मां ने नहीं दिया पैसा तो बेटे ने कर दी हत्या
शारदा खातून की उम्र लगभग 65 साल थी और शायद अपनी औलाद से इसने बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद की हो। लेकिन बेटा जिसे इसने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसने ही इसका बेरहमी से कत्ल कर दिया।
मुरादाबाद। फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वो भी सिर्फ इसलिए की उसकी मां ने अपने कलयुगी बेटे को जुआ खेलने को पैसे नहीं दिए थे। फिलहाल पुलिस ने इस हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया है।

शारदा खातून की उम्र लगभग 65 साल थी और शायद अपनी औलाद से इसने बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद की हो। लेकिन बेटा जिसे इसने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसने ही इसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। दिलदहला देने वाला ये मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस महिला का बेटा जावेद उर्फ भूरा जुआ का आदि है। घर का सभी सामन वो पहले ही जुआ में हार चूका है।
बीती देर रात भी जावेद अपनी मां से जुआ के लिए पैसे मांग रहा था। जब मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो कलयुगी बेटे को ये इतना नागवार गुजरा की उसने गुस्से में अपनी मां को चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस बीच चीख-पुकार की आवाज सुन पड़ोस के लोग आ गए और कलयुगी बेटे को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications