VIDEO: चाची होकर मार डाला, घर में छुपाकर रखी लाश और करती रही नाटक
जिसने नूर बानो के दो साल के मासूम बेटे अल फैज की हत्या कर उसे घर के अंदर ही रेत में दबा दिया था और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पांच दिन बाद वो महिला राहिल गिरफ्तार हो गई है और बच्चे का शव भी बरामद हो गया है।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चाची ने दो साल के मासूम की हत्या कर उसके शव को पांच दिन तक अपने घर में दबाए रखा और परिवार वालों से सच्चाई छुपाकर बच्चे को तलाशने में लगी रही। पांच दिन बाद जब शव से बदबू आनी शुरू हुई तो आरोपी चाची ने शव को बोरे में बंद कर घर के बाहर फेंक दिया। शव के बरामद होने के बाद जब पुलिस ने आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलते देर नहीं लगी। आरोपी हत्या की वजह संपत्ति को बता रही है लेकिन परिवार वाले तंत्रमंत्र का शक जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, बता दें कि घटना सिविल लाइन कोतवाली इलाके का है।

जिसने नूर बानो के दो साल के मासूम बेटे अल फैज की हत्या कर उसे घर के अंदर ही रेत में दबा दिया था और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पांच दिन बाद वो महिला राहिल गिरफ्तार हो गई है और बच्चे का शव भी बरामद हो गया है। नूर बानो की मामता देखिए की वो अपने बेटे के कातिल करने वाली महिला की बेटी को भी अपनी औलाद की तरह गले लगाए हुए हैं। नूर बानो का कहना है कि राहिल ने जो किया उसे उसके किए की सजा कानून देगा लेकिन मैं उसकी औलाद को भी अपनी औलाद की ही तरह पालूंगी।
आप सोच सकते हैं की नूर बानो अपने बेटे के सदमे के बावजूद इंसानियत को नहीं भूल रही है और एक राहिल है जिसने नूर बानो के मासूम बेटे की बेरहमी से सिर्फ इसलिए हत्याकर दी क्योंकि उसे लगता था की ससुर की जमीन में उसे भरपूर हिस्सा नहीं मिल पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications