एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
मुरादाबाद। प्रदेश के मुरादाबाद मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी स्थित विद्युत उपकेंद्र के अपर अभियंता योगेश कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। अवर अभियंता योगेश कुमार थाना क्षेत्र के किसान अनुज कुमार से खेत में नलकूप लगवाने के लिए विद्युत कनेक्शन हेतु 50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी सूचना जब एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली तो टीम ने अभियंता को जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ लिया।

रंगे हाथों पकड़े गए अभियंता
मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के महमूदपुर इलाके का है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता योगेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। गांव के ही एक किसान ने अपने खेत में नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन लेने की मांग की थी।

मांगी थी किसान से रिश्वत
किसान का आरोप है कि अवर अभियंता योगेश कुमार ने विद्युत लाइन बिछाने के लिए 50 हजार रिश्वत की मांग की थी। परेशान किसान ने एंटी करप्शन को इस बाबत जानकारी दी।

50 हजार मांगी थी रिश्वत
सूचना मिलने पर एंटी करप्शन टीम शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे महमूदपुर माफी पहुंची और किसान अनुज ने ₹50000 की रकम दी तभी एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही अवर अभियंता योगेश कुमार को रिश्वत के 50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। अवर अभियंता योगेश कुमार को एंटी करप्शन की टीम थाना ले जाकर पूछताछ करने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications