Video_ वृंदावन में DM का चश्मा छीनकर ले गए बंदर, वापस पाने के लिए पुलिस वालों को देनी पड़ी 'रिश्वत'

मथुरा, अगस्त 21। जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद से वृंदावन में कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगातार लगा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को मथुरा के डीएम नवनीत चहल भी वृंदावन पहुंचे थे। वैसे तो डीएम साहब वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उल्टा उन्हीं की सुरक्षा में यहां पर सेंध लग गई। दरअसल, वृंदावन के बंदरों ने डीएम साहब का चश्मा छीन लिया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद चश्मे को वापस लिया जा सका।

फ्रूटी देकर वापस दिया चश्मा

फ्रूटी देकर वापस दिया चश्मा

जानकारी के मुताबिक, डीएम नवनीत चहल के साथ इस दौरान 20 पुलिसवाले चल रहे थे, लेकिन फिर बंदर डीएम साहब के चेहरे से चश्मा उतारकर ले गए। इसके बाद बंदरों को फ्रूटी देकर वो चश्मा वापस लिया जा सका। हालांकि 5-10 मिनट तक बंदरों ने पुलिसवालों और डीएम साहब को खूब परेशान किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो लोगों को लोटपोट कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कसा भाजपा पर तंज

अखिलेश यादव ने कसा भाजपा पर तंज

डीएम साहब के साथ हुई इस घटना को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सियासी रंग देने की कोशिश की है। अखिलेश यादव ने इस घटना के वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा है, "बंदर ने सोचा जब भाजपा के शासन में प्रशासन को चश्मा लगाकर भी कुछ नहीं दिखता है तो चश्मे का क्या काम..."

डीएम साहब के साथ पहले भी हो चुकी है ऐसा घटना

डीएम साहब के साथ पहले भी हो चुकी है ऐसा घटना

आपको बता दें कि डीएम नवनीत चहल के साथ इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार यहां के बंदर उनका चश्मा ले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या से निजात के लिए उपाय तलाशे जा रहे हैं। बता दें कि वृंदावन में बंदरों का चश्मा छीनकर ले जाना कोई नई बात नहीं है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ऐसी घटनाएं रोजाना होती हैं। गली-गली में श्रद्धालु बंदरों को फ्रूटी देकर अपना चश्मा छुड़ाने की कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+