नाबालिग से रेप की कोशिश करने पर पंचायत ने सुनाई जूते मारने की सज़ा, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के ही एक शख्स ने नाबालिग के साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकल घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस बात का पता लगते ही गांव में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी युवक को थप्पड़ मारने और जूते मारने की सजा सुना दी। आरोपी को जूते मारने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ताकर कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र का है, जहां गांव जौली में पंचायत में एक युवक को थप्पड़ और जूते मारने का वीडियो वायरल हुआ है। जब वीडियो की पड़ताल की गई तो मामला छेड़खानी और रेप के प्रयास का पाया गया। इसमें गांव के एक युवक ललित द्वारा गांव की एक नाबालिग बच्ची को उस समय दबोच लिया था, जब वह आरोपी की आटा चक्की से तेल लेने गई थी। आरोपी युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़िता आरोपी के चंगुल से किसी तरह बच कर अपने घर पहुंच गई, जहां उसने अपने साथ हुआ पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़िता युवती का पिता आरोपी युवक के घर पहुंचा।
घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और इस पंचायत के तुगलकी फरमान के मुताबिक आरोपी युवक को बुलाकर पीड़ित युवती की मां से चार थप्पड़ मरवाये गए और पीड़िता के पिता ने भी आरोपी युवक की जूतों से पिटाई की। पंचायत में मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में ये वीडियो बना लिया और यह वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला खुलकर सामने आ गया। वहीं वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी ओर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जब इस बारे में पीड़ित लड़की के पिता से पूछा गया तो उन्होंने कहा की वे इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications