मुसलमानों की पार्टी है कांग्रेस, अपना नाम बदलकर 'मुस्लिम लीग' रख ले

कानपुर। कांग्रेस पार्टी मुसलमानों की पार्टी है। वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा अपने भाषण में कहीं गई इस बात के बाद बीजेपी नेताओं के सुर इस मामले में और भी आक्रामक हो गए हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है और उसे अपना नाम बदलकर मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए।

modi minister says congress should change his name

कानपुर में आईं निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी को बाहें सिकोड़ कर भाषण करने वाला नेता बताया और तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी का नाम बदल कर मुस्लिम लीग रख लें। कानपुर में मीडिया से बातचीत में साध्वी का कहना था कि कांग्रेस नेताओं द्वारा पिछले कुछ अरसे में जो मुस्लिम प्रेम उमड़ा है, अब वो उनकी पार्टी के नाम में भी नजर आना चाहिए।

चन्द्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े एक सेमीनार में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कृषक सम्पदा योजना के जरिए खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने किसानों के हित के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है। राहुल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह सिर्फ बाहें समेट कर भाषण दे सकते हैं इसके अलावा और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तारीफ करना भारत के संविधान पर हमला बोलने जैसा है। कांग्रेस के कुछ नेता भारत को हिंदू पाकिस्तान कह रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। साध्वी ने कहा कि मोदी सरकार हिंदुओं के सारे नहीं बल्कि विकास के मुददे पर चुनाव जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+