यूपी में मोदी के 5 मंत्रियों की साथ दांव पर, पाचंवे चरण में कड़ी अग्निपरीक्षा

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान उत्तर प्रदेश में काफी अहम होने वाला है। पांचवे चरण में मोदी सरकार के पांच मंत्रियों की साख दांव पर है। इन सभी मंत्रियों के लिए पांचवे चरण का मतदान कड़ी परीक्षा है।

20 मई को होने वाले पांचवे चरण के मतदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा और योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह रायबरेली से मैदान में हैं।

pm modi

रायबरेली में राहुल बनाम-दिनेश प्रताप

दिनेश सिंह का मुकाबला राहुल गांधी से है। ऐसे में इन सभी सीटों पर भाजपा के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। पांचवे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदानव होने जा रहा है।

पिछले चुनाव की बात करें तो रायबरेली के अलावा बाकी की सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में सोनिया गांधी ने रायबरेली से जीत दर्ज की थी।

राजनाथ की दावेदारी प्रबल

वहीं राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार मैदान में हैं। उनके खिलाफ सपा ने रविदास मेहरोत्रा और बसपा ने सरवर अली को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह की दावेदारी काफी प्रबल है।

अमेठी से स्मृति को मिलेगी टक्कर

अमेठी से स्मृति ईरानी मैदान में हैं। वह एक बार फिर यहां से कांग्रेस को चुनौती देंगी। हालांकि कांग्रेस ने यहां से राहुल गांधी की जगह किशोरीलाल शर्मा को टिकट दिया है। जिनका दावा है कि वह 40 साल से अमेठी की जनता से जुड़े हैं। वह राजीव गांधी की रैलियों में भी हिस्सा लेते थे। इस सीट पर कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।

कौशल किशोर का मुकाबला आरके चौधरी से

लखनऊ के करीब मोहनलालगंज सीट की बात करें तो यहां से कौशल किशोर मैदान में हैं। वह भी तीसरी बार मैदान में हैं। उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस गठबंधन ने आरके चौधरी को टिकट दिया है। जबकि बसपा ने राजेश कुमार को मैदान में उतारा है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी कांटे का होने वाला है।

निरंजन ज्योति के सामने नरेश उत्तम

फतेहपुर सीट पर साध्वी निरंजन ज्योति की किस्मत दांव पर है। पिछले दो चुनाव में जीत के बाद वह तीसरी बार मैदान में हैं। यहां से सपा के नरेश उत्तम मैदान में हैं, जबकि बसपा ने कुर्मी बिरादरी के मनीष सचान को टिकट दिया है। दोनों से भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकती है। लिहाजा यहां का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

भानु प्रताप का मुकाबला नारायण दास से

जालौन सीट पर केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप मैदान में हैं। उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस ने नारायण दास अहिरवार को टिकट दिया है। वह बसपा के संस्थापक सदस्य हैं और मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+