Milkipur By Election Result: क्या सपा फिर मारेगी बाजी या बीजेपी करेगी कमाल? पिछली बार भी हुआ था रोचक मुकाबला
Milkipur By Election Result Ayodhya Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। मुकाबला रोचक है। एक एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी दोबारा अपनी साख बरकरार रख पाएगी या नहीं, तो दूसरी तरफ बीजेपी वापसी करेगी या नहीं यह आज स्पष्ट हो जाएगा। एक तरफ अखिलेश यादव तो दूसरी तरफ सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
है कांटे की टक्कर
मिल्कीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी के चंद्रभानु पासवान अपनी जीत का तो समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। यहां करीब 2 लाख 42 हजार मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहले मिल्कीपुर सीट से विधायक थे। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई और उनके बेटे को सपा ने उपचुनाव में उतारा है। पिछली बार बीजेपी को इस सीट से 10 हजार से अधिक वोटो हार का सामना करना पड़ा था। इस बार देखना यह है कि क्या बीजेपी अपनी हार का बदला इस बार ले पाएगी।
Milkipur Bypoll: मिल्कीपुर में योगी बनाम अखिलेश, फोकस दलित पर, BJP- SP कार्यकर्ताओं के छूट रहे पसीने
इस सीट में तीन ब्लॉक अमानीगंज, हेरिंग्टनगंज और मिल्कीपुर आते हैं। हेरिंग्टनगंज में यादव मतदाता ज्यादा हैं, जबकि मिल्कीपुर ब्लॉक में सभी समुदायों की मिश्रित आबादी है।












Click it and Unblock the Notifications