Milkipur Bypoll: मिल्कीपुर में योगी बनाम अखिलेश, फोकस दलित पर, BJP- SP कार्यकर्ताओं के छूट रहे पसीने

Milkipur Bypoll: मिल्कीपुर उप चुनाव बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। ऐसे में दोनों दलों ने चुनावी अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर और सूर्य प्रताप शाही के अलावा योगी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने अयोध्या में पिछले एक सप्ताह से डेरा जमा कर रखा है। वहीं दूसरी ओर सपा ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है। डिंपल यादव के रोड शो के बाद अब सोमवार को सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव की चुनावी सभा है। इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एक वीडियो के जरिए बीजेपी पर दलितों की सुरक्षा को सवाल उठाए हैं। ऐसे अयोध्या जिसे की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव बेहद रोचक हो चुका है।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद इससे पहले मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव 2024 में फैजाबाद संसदीय सीट से उनकी जीत के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई। अयोध्या में बीजेपी की हार की चर्चा पूरे देश में हुई, क्योंकि पिछले एक दशक से बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार का फोकस अयोध्या पर रहा। सदन में जब राहुल गांधी ने सपा सांसद से हाथ मिलाकर बीजेपी पर तंज कसा तो एक बार फिर से बीजेपी नेताओं का मन में टीस सी उठी। ऐसे में अब मिल्कीपुर सीट पर सपा को हराने के लिए बीजेपी एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है।

CM Yogi and Akhilesh Yadav Milkipur Bypoll

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के पास अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखने की चुनौती है। ऐसे में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों दलों का चुनावी अभियान चरम पर है।

'सीएम योगी बनाम अखिलेश यादव'
मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव 5 फरवरी को होना है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। इस सीट पर दोनों दल प्रतिष्ठा की लड़ाई इसलिए भी लड़ रहे हैं, क्योंकि 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए माहौल भी तैयार हो रहा है। बीजेपी की यह दिखाने की पूरी कोशिश है के सपा का पीडीए एजेंडा फेल हो चुका है और दलित वोटर बीजेपी के समर्थन में हैं।

भाजपा के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे योगी आदित्यनाथ लगातार मिल्कीपुर क्षेत्र के दौरे पर हैं। सीएम के अलावा उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगी और भाजपा नेता, एनडीए सहयोगियों के साथ, इस क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कल अखिलेश यादव यहां पहुंचेंगे। इससे पहले शनिवार को मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव सहित अन्य सपा नेताओं ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में वोट की अपील के साथ एक रोड शो निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+