Yogi Adityanath Oath Ceremony:CM योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन!

लखनऊ, 25 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। वो दूसरी बार राज्य की सत्ता पर आसीन होने जा रहे हैं। आज वो अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में शाम चार बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में कई वीआईपी लोग शामिल होने वाले हैं तो वहीं ऐसी भी खबर है कि आज सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि वीआईपी गेस्ट लिस्ट में अमिताभ का भी नाम शामिल है।

CM योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अमिताभ!

CM योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अमिताभ!

इस वक्त अचानक से लखनऊ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी काफी बढ़ गई है क्योंकि सुबह से वीआईपीयों का आना-जाना लगा हुआ है। वैसे अमिताभ को लेकर कहीं से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हो सकता है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया हो क्योंकि अमिताभ के कारण एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ सकती है।

एक फिल्म के शूट के लिए लखनऊ आ रहे हैं बिग बी

एक फिल्म के शूट के लिए लखनऊ आ रहे हैं बिग बी

वैसे कहा जा रहा है कि अमिताभ शपथ ग्रहण के लिए नहीं बल्कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ आने वाले हैं, वो सुजीत सरकार की एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग पुराने लखनऊ में होनी है। अगर अमिताभ सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते हैं तो ये एक बड़ी बात होगी क्योंकि उनकी धर्मपत्नी-अभिनेत्री जया बच्चन सपा पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।

क्या है कश्मीरी पंडितों के पलायन का सच?

शाम चार बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

शाम चार बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

वैसे आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। सीएम योगी ने खुद सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती को फोन करके शपथ ग्रहण का न्यौता दिया है।

सीएम योगी के साथ करीब 50 मंत्री शपथ लेंगे

सीएम योगी के साथ करीब 50 मंत्री शपथ लेंगे

इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के सीएम जय आर ठाकुर, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब , गोवा के होने वाले सीएम प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार,असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सीएम योगी के शपथ ग्रहण का हिस्सा होंगे। मालूम हो कि आज सीएम योगी के साथ करीब 50 मंत्री शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+