मीठा सोना प्रोजेक्ट के तहत यूपी के गन्ने की मिठास बढ़ाएगा कोका कोला
कोका कोला उत्तर प्रदेश में शुरू करेगा मीठा सोना प्रोजेक्ट, लाखों किसानों को बेहतर कृषि के लिए किया जाएगा जागरूक,
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोका कोला और इसकी सहयोगी कंपनी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। कंपनी प्रदेश में किसानों से बातचीत करके मीठा सोना प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत किसानों को गन्ने की फसल को बेहतर बनाने और इसकी पैदावार को बढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में बताया जाएगा कि कैसे बेहतर तरीके से पानी का इस्तेमाल किया जाए, खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल कितना और कैसे किया जाए की भी जानकारी किसानों को इस प्रोजेक्ट के तहत दी जाएगी।

मीठा सोना का चौथा चरण जनवरी 2016 को लॉच किया गया था, इसे डीसीएम श्रीराम, सॉलिडारिड और आईएफसी की साझेदारी के साथ शुरू किया गया था। मीठा सोना प्रोजेक्ट के जरिए 1.25 लाख किसाननों को मदद पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें डीसीएम श्रीराम सुगर मिल में काम करने वाली महिला किसान भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 5000 किसान 15 से 20 लोगों को अलग-अलग उनकी जरूरतों के अनुसार ट्रेनिंग देंगे, जिसमें महिला किसान और छोटे किसान भी शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें- यूपी : शराबियों ने की पुलिसवाले की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
इस प्रोजेक्ट के जरिए 8000 किसानों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि कैसे बेहतर कृषि के लिए तमाम तकनीक और सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए मोबाइल वैन के जरिए लोगों को फिल्म दिखाई जाएगी, जहां अधिक से अधिक किसानों को कृषि के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह तमाम जानकारी खुद कोका कोला की कंपनी ने अपनी डिजिटल मैग्जीन के जरिए दी है।












Click it and Unblock the Notifications