मिलिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की खूबसूरत पत्नी चारू से, कहलाती हैं 'छोटी बहू'
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। यूपी चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल और गठबंधन का सिलसिला चालू है। हाल ही में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों ने दावा किया है कि इन दोनों का साथ भाजपा के विजय रथ को रोकने में कामयाब होगा फिलहाल ये साथ क्या रंग लाता है? ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन यहां आज बात जयंत चौधरी की नहीं बल्कि उनकी पत्नी चारू सिंह की होगी, जो कि अपनी खास स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।

छोटी बहू' के नाम से मशहूर हैं चारू सिंह
सियासी गलियारों में 'छोटी बहू' के नाम से मशहूर चारू अपनी पार्टी की स्टार प्रचारक के रूप में जानी जाती हैं। चारू को लोग साल 2017 के चुनाव में कई रैलियों में देख चुके हैं। अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली चारू को लोग मृदभाषी और मिलनसार कहते हैं।

जयंत चौधरी से उनकी शादी साल 2003 में हुई थी
जयंत चौधरी से उनकी शादी साल 2003 में हुई थी। चारू एक सियासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वे एक पंजाबी परिवार से आती हैं, जबकि जयंत चौधरी जाट हैं। चारू चौधरी एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनकी रूचि शेयर मार्केट में हैं। वो कई कंपनियों में इन्वेस्टमेंट कर चुकी हैं।

3.15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन
चारू चौधरी को लोग खबूसरत नेता मानते हैं और वो 3.15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। जबकि उनके पति 10.74 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। दोनों को शादी से दो बेटियां हैं। जिनके नाम साहिरा और इलेसा है।

अगर उनकी बेटियां भी राजनीति में आएं ...
एक इंटरव्यू में चारू ने कहा था कि उन्हें खुशी होगी कि अगर उनकी बेटियां भी राजनीति में आएं लेकिन अभी वो काफी छोटी हैं और अपने बारे में फैसला लेने का उन्हें पूरा हक है, हम उन पर दवाब नहीं बना रहे हैं लेकिन इच्छा ये ही है कि अपने पिता और दादा जी की तरह वो राजनीति में आगे बढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चारू चौधरी
मालूम हो कि साल 1978 में जन्मे जयंत चौधरी ने भी अपने पिता अजित सिंह की तरह विदेश में पढ़ाई की है। वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं। साल 2009 में वह मथुरा लोकसभा सीट से सांसद बने थे। उनकी पत्नी चारू चौधरी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पति, बच्चों और फैमिली के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications