Meerut Sports University: अचानक से चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करने लगे पीएम मोदी, देखें VIDEO
नई दिल्ली, 2 दिसंबर: विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की जनता को एक और सौगात दी, जहां रविवार को मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी गई। इस यूनिवर्सिटी पर करीब 700 करोड़ की लागत आने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही वो 'फिट इंडिया' का संदेश देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में रखी जिम की मशीनों पर भी हाथ आजमाया।
Recommended Video

पीएम मोदी ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने से पहले वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनकी निगाह चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज करने वाली मशीन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ट्रेनर से उसकी जानकारी लेते हुए एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्वीट कर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा कि सशक्त, समृद्ध एवं स्वस्थ भारत की नींव हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।
ये होगी यूनिवर्सिटी की खासियत
इस यूनिवर्सिटी के शुरू होने के बाद उसमें बीए, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी की जा सकती है। साथ ही इसमें 540 पुरुष और 540 महिला यानी कुल 1080 खिलाड़ी एक साथ ट्रेनिंग लेंगे। सरकार के मुताबिक इस यूनिवर्सिटी से हर साल 1000 से ज्यादा युवा ग्रेजुएट होकर निकलेंगे। यही नहीं इसमें एक बड़ा स्टेडियम भी है, जिसमें कबड्डी, खो-खो आदि खेल होंगे। साथ ही आउटडोर गेम्स के लिए लगभग 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विपक्षियों पर साधा निशाना
पीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहां अपराधी अपना खेल खेलते थे, पहले यहां अपराध के टूर्नामेंट होते थे। मेरठ और आस-पास के लोग कभी नहीं भूल सकते थे कि उनके घरों को जला दिया गया था। पहले की सरकारें अपने ही खेल में लगी रहती थीं। पहले क्या-क्या खेल खेले जाते थे, अब योगी सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है।












Click it and Unblock the Notifications