मेरठ जेल में आखिर अब क्यों रो रही है पति सौरभ की 'कातिल' मुस्कान? जिंदगी बदलने की कर रही है बात

Meerut Saurabh Rajput murder case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) फिलहाल मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला जेल बंद हैं। दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर सौरभ की हत्या की, उसके शरीर के 15 टुकड़े किए और उन्हें गीले सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया। मेरठ जेल में बंद पति सौरभ की कातिल मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का हृदय परिवर्तन हो रहा है। जी हां...दोनों अब जिंदगी में बदलाव और धर्म की ओर अपना झुकाव दिखा रहे हैं।

30 मार्च को जेल में मुस्कान और साहिल की मुलाकात अभिनेता से नेता बने और भाजपा सांसद अरुण गोविल से हुई। मेरठ के सांसद अरुण गोविल इन दिनों घर-घर रामायण अभियान चला रहे हैं। इसी कैम्पेन के तहत वो मेरठ जिला जेल में 1500 बंदियों को रामायण वितरित गए गए थे, जब उनकी मुलाकात मुस्कान और साहिल से हुई।

Meerut Saurabh Rajput murder case

मुस्कान और साहिल ने भी ली रामायण, कहा- हम जिंदगी में बदलाव चाहते हैं

19 मार्च से न्यायिक हिरासत में बंद मुस्कान और साहिल को जेल की जिंदगी में ढलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अरुण गोविल ने किसी भी कैदी से बात नहीं की, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि मुस्कान और साहिल उनसे मिलने के बाद "भावुक" थे। रिपोर्ट के मुताबिक मुस्कान अरुण गोविल को देखते ही रोने लगी थी।

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि 'मुस्कान और साहिल दोनों ने अपनी स्वेच्छा से रामायण ली और कहा कि वो इसे पढ़ेंगे और अपनी जिंदगी में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।'

Take a Poll

अरुण गोविल ने कहा, हर इंसान के अंदर भावनाएं होती हैं, उन्होंने अपराध किया है...ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन संवेदनशीलता हर व्यक्ति में होती है। रामायण पढ़ने से हर किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है...क्योंकि यही हमें जीवन जीने का सही सलीका सिखाती है।

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि, "रामायण का वितरण करना पर्याप्त नहीं है हमें इसकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में लागू करना चाहिए। अगर हम इसके 10 प्रतिशत मूल्यों को भी अपनाते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।"

मुस्कान और साहिल में जेल के अंदर आ रहा है बदलाव

जेल अधिकारियों का कहना है कि मुस्कान और साहिल दोनों ड्रग्स के आदि हैं। जेल के अंदर दोनों को नशीली दवाओं की लत के गंभीर लक्षण महसूस हो रहे हैं, जिसकी वजह से शुरू में उन्हें बेचैनी, नींद ना आना और भूख न लगने की समस्या थी। लेकिन अब दोनों में धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक मुस्कान और साहिल दोनों में धीरे-धीरे नशे की लत में सुधार हो रहा है और वे अब सामान्य जीवन की ओर लौटने लगे हैं।

सौरभ राजपूत हत्याकांड को मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?

मुस्कान और सौरभ ने पारिवारिक विरोध के बावजूद 2016 में शादी की थी और उनकी छह साल की एक बेटी है। शादी के बाद मुस्कान का साहिल के साथ अफेयर था। साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने अपने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दीं और उसे चाकू मारा, उसके शरीर के टुकड़े किए और उसे सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए और अपराध को छिपाने के लिए सौरभ के फोन से संदेश भेजकर उसके परिवार को गुमराह किया। 18 मार्च को हत्या का खुलासा हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+