मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़
सख्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक का नाम साबिर है और वो अपने भाई अलीमुद्दीन के साथ अवैध असलहा बनाने का कार्य करता है।
मेरठ। मेरठ की दौराला थाना पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी तादात में बने और अधबने हथियार बरामद किये और साथ ही हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। दौराला थाना पुलिस ने क्षेत्र में चैकिगं के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका तो उक्त शख्स भागने का प्रयास करने लगा जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया तलाशी लेने पर उसके पास से उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया।

पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम साबिर है और वो अपने भाई अलीमुद्दीन के साथ अवैध असलहा बनाने का कार्य करता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फलावदा क्षेत्र में एक मकान में छापामारी करते हुए अलीमुद्दीन को पकड़ा और उसी मकान में बने एक तहखाने में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और भारी तादात में तमंचे , बन्दूकें , कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये।
पकड़े गए दोनों अभियुक्त भाई है। पुलिस ने बताया कि ये लोग मेरठ और आसपास के जनपदों जैसे शामली , मुज़फ्फरनगर बागपत आदि में इन हथियारों की सप्लाई करते आ रहे थे और चुनाव को देखते हुए भी ये लोग हथियार सप्लाई करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। ये भी पढ़े: छात्रवृति में करोड़ों की हेराफेरी करने वाले बिहार कैडर के IAS निलंबित












Click it and Unblock the Notifications