Muskan Pregnancy: कंफर्म हुई मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी, अल्ट्रासाउंड के लिए आई थी जेल से बाहर
Muskan Pregnancy: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं, अब इस केस की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी कंफर्म हो गई है। दरअसल, शनिवार 11 अप्रैल को मुस्कान को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी जांचे हुई।
मुस्कान की जांचों के बाद उसके प्रेग्नेंसी पीरियड चार से छह हफ्ते का बताया जा रहा है, जिसके साथ ही उसके गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के लिए मुस्कान करीब दो घंटे तक बाहर रही, इसके बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। प्रेग्नेंसी कंफर्म होने के साथ ही मुस्कान को अब जेल में प्रेग्नेंच महिला वाली सुविधाएं दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: मेरठ हत्याकांड: कौन रखेगा सौरभ-मुस्कान की 6 साल की बेटी को? दोनों परिवारों में कस्टडी पर विवाद, दे रहे धमकी
कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, मुस्कान की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने मुख्य चिकित्साधिकारी से महिला डॉक्टर भेजने का अनुरोध किया था। जांच के दौरान महिला डॉक्टर को प्रेग्नेंसी की आशंका हुई, जिसके बाद मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराने की सिफारिश की गई थी। अब यह आशंका पुष्टि में बदल गई है।
अब डीएनए टेस्ट पर टिकी है कहानी
मुस्कान की प्रेग्नेंसी की खबर से मृतक सौरभ के परिजन चौंक गए हैं। सौरभ के भाई बबलू ने साफ शब्दों में कहा, 'अगर मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा मेरे भाई सौरभ का है, तो हम उसे जरूर अपनाएंगे। लेकिन पहले डीएनए टेस्ट होना चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि बच्चा सौरभ का है, साहिल शुक्ला का या किसी तीसरे का।'
बेटी की कस्टडी पर भी विवाद
सौरभ और मुस्कान की 6 साल की बेटी भी इस पूरे विवाद का केंद्र बन गई है। सौरभ के परिजन बच्ची को अपने पास लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं मुस्कान के परिवार का कहना है कि वे बच्ची को किसी भी कीमत पर सौरभ के घर वालों को नहीं देंगे। अब यह मामला भी संभवतः बाल कल्याण समिति और कोर्ट के पास जाएगा।
प्रेग्नेंट कैदी के लिए जेल में बने हैं अलग इंतजाम
बता दें कि मुस्कान को अब गर्भवती महिलाओं की बैरक में शिफ्ट किया जाएगा। यहां मुस्कान तो गर्भवती कैदियों के लिए उपलब्ध सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जैसे कि विशेष भोजन, नियमित जांच और मानसिक सहयोग। इतना ही नहीं, मुस्कान से अब जेल में कोई शारीरिक मेहनत वाला काम नहीं लिया जाएगा और समय-समय पर जेल अस्पताल के डॉक्टर उसकी मेडिकल जांच करेंगे।
मुस्कान की कम नहीं होंगी मुश्किलें
प्रेग्नेंसी ने मुस्कान की जेल की जिंदगी को कुछ अलग दिशा दे दी है, लेकिन उसकी कानूनी मुश्किल कम नहीं हो पाएंगी। फिलहाल, मुस्कान और साहिल 15 अप्रैल तक रिमांड पर हैं और अगली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। जमानत की अर्जी लगाई जा सकती है, लेकिन हत्या जैसे संगीन अपराध में कोर्ट का रुख सख्त ही रहता है।
ये भी पढ़ें: मेरठ हत्याकांड: सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान ने मां को बताया था कर्ण पिशाचिनी के बारे में, क्या है नया मामला












Click it and Unblock the Notifications