मेरठ हत्याकांड: सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान ने मां को बताया था कर्ण पिशाचिनी के बारे में, क्या है नया मामला
Meerut Saurabh Rajput Muskan Rastogi Case: मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या ने कईयों को चौंका दिया है। इस हत्याकांड के अब एक महीने हो चुके हैं...लेकिन फिर भी इस मामले को लेकर अब भी कई खुलासे हो रहे हैं। पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ के हत्या करने और शव के टुकड़े को ड्रम में सीमेंट से सील करने का आरोप है। अब मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने फिर से एक परेशान करने वाली बातें शेयर की हैं।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बताया कि कैसे 2019 में साहिल से मिलने के बाद उसकी बेटी के व्यवहार में बदलाव हुए थे। उन्होंने बताया कि साहिल से मिलने से पहले मुस्कान एक आम लड़की थी...लेकिन साहिल से मिलने और उससे साथ दोस्ती बढ़ने के बाद वो असामान्य और चिंताजनक व्यवहार करने लगी थी।

कविता रस्तोगी ने कहा- मुस्कान 'कर्ण पिशाचिनी' की बातें करती थीं
कविता ने खुलासा किया कि हत्या से पहले के दिनों में मुस्कान ने 'कर्ण पिशाचिनी' नामक एक रहस्यमयी कहानी के बारे में बात करना शुरू कर दिया था। मुस्कान हमेशा अपने साथ एक डायरी और डिजिटल नोट्स रखती थी...जिसमें वो अजीब-अजीब बातें लिखती थी। कविता ने कहा, "वह हमेशा कहती थी, 'अगर मुझे कुछ भी होता है, तो सब कुछ मेरे फोन पर लिखा होगा।' लेकिन फोन हमेशा बंद रहता था और वह हमें कभी भी इसे देखने नहीं देती थी।"
कविता ने आगे बताया ,
"उसने मुझे एक बार कर्ण पिशाचिनी के बारे में मैसेज किया था। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सुना था। उसने मुझे अपने पिता, अपने दादा से पूछने के लिए भी कहा था। जब मैंने पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह किसी प्रकार की देवी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि हो सकता है कि ये तंत्र या जादू-टोना जैसी चीजें हो सकतती हैं। उनका मानना था कि शायद उसे ऑनलाइन कुछ मिला होगा और उसने जोखिमों को समझे बिना उसको फॉलो करना शुरू कर दिया था।''
क्या है कर्ण पिशाचिनी?
बता दें कि कर्ण पिशाचिनी एक रहस्यमयी कहानी है, ऐसी मान्यता है कि...कर्ण पिशाचिनी, जो यक्षिणी देवलोक से निष्काषित होकर पृथ्वी पर भटक रही है। ये एक तरह की किसी शक्ति को मंत्रों के माध्यम से पकड़ लेने और उसे अपने अनुरूप बनाने की एक प्रक्रिया है। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस तरह के इस चीजों को बढ़ावा नहीं देता है।
मान्यताएं ये भी है कि कर्ण पिशाचिनी को एक शक्तिशाली आत्मा माना जाता है जिसे अक्सर काले जादू में शामिल लोग बुलाते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि वह विशेष ज्ञान या शक्तियां दे सकती है, लेकिन उससे जुड़ना बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर कोई उसे सही तरीका जाने बिना बुलाने की कोशिश करता है, तो चीजें बहुत गलत हो सकती हैं, जैसे मानसिक अशांति, क्षति या यहां तक कि मृत्यु भी।
मुस्कान का प्रेमी साहिल अंधविश्वास और काला जादू जैसी चीजों में विश्वास करता था। उसके कमरे से मिली चीजें इस ओर साफ-साफ इशारा करती हैं।
मुस्कान को ओशो की शिक्षाओं में भी थी दिलचस्पी
मुस्कान को पहले ओशो की शिक्षाओं में रुचि थी और उसके परिवार का मानना है कि ऑनलाइन सर्च करके वह रहस्यमयी प्रथाओं की ओर आकर्षित हुई होगी।
कविता ने जोर देकर कहा कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति लगातार अस्थिर होती जा रही थी और समर्थन देने के बावजूद, यहां तक कि जरूरत पड़ने पर तलाक का सुझाव देने के बावजूद...मुस्कान ने जोर देकर कहा था कि वह सौरभ से बहुत प्यार करती है और उसे छोड़ना नहीं चाहती।
मुस्कान की मां को था इस बात का शक
मुस्कान की मां कविता ने बताया कि सबकुछ सुनने के बाद, वह पूरी तरह निराश हो गई और चिंतित हो गई। उसे लगने लगा कि उसकी बेटी के साथ कुछ ठीक नहीं है। उसे लगा कि मुस्कान या तो अपना दिमाग खो रही है या अजीबोगरीब चीजों में उलझी हुई है। परिवार ने कभी इस तरह के विचारों पर विश्वास नहीं किया, इसलिए इसे स्वीकार करना मुश्किल था। उसे यह भी हैरानी हुई कि मुस्कान ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था। लगभग आठ या नौ महीने पहले, उसने ओशो के बारे में बात करना शुरू किया और हत्या के पहले और बाद में वह कर्ण पिशाचिनी के बारे में बात करती छी।












Click it and Unblock the Notifications