Meerut में फिल्मी स्टाइल मर्डर! सांप को बनाया कातिल, पर पोस्टमार्टम ने खोल दी पत्नी की साजिश!
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बार फिर मुस्कान और साहिल जैसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली साजिश रचने का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मासूम पति की नृशंस हत्या कर दी और उसे हादसा साबित करने के लिए ऐसी साजिश रची, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी।
जी हां... यहां फर्क केवल इतना है कि इस बार नीले ड्रम की जगह सांप था। दरअसल, रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने के बाद उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया था। रविता ने ऐसा दावा किया था कि उसके पति को सोते वक्त सांप ने 10 बार डंसा था, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात अमित के साथ हुई।

ये भी पढ़ें: 'मैं मां बनने वाली हूं...', मुस्कान ने इशारों में दी गुड न्यूज़, भावुक साहिल का दिल बोल उठा 'मैं पापा बनूंगा'
32 वर्षीय अमित बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का रहने वाला है और सीधा-सादा मजदूर था। रोज़ की तरह काम से लौटकर वो अपने घर पर चारपाई पर सोया, लेकिन अगली सुबह उसका शव उसी चारपाई पर मिला। अमित की बगल में था एक ज़िंदा सांप। गांव में यह अफवाह फैल गई कि सोते समय अमित को सांप ने डंस लिया और उसकी मौत हो गई।
मौत की वजह बना 'सांप का बहाना'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सांप को चारपाई पर बैठे और काटते हुए दिखाया गया। पूरा गांव सदमे में था, लेकिन असली कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शक की सुई सीधी अमित की पत्नी रविता की ओर घूमी।
जब खुलने लगी साजिश की परतें...
जब पुलिस ने रविता सख्ती से पूछताछ कि तो पता चला कि रविता के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध थे। दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग में अमित एक 'बाधा' बन गया था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई। हत्या की रात रविता और उसके प्रेमी ने पहले अमित का गला दबाकर उसकी हत्या की।
मौत को दिखाया हादसा
फिर एक सपेरे से खरीदा गया जिंदा सांप शव के पास रख दिया ताकि मौत को हादसा दिखाया जा सके। प्लान को और 'असली' दिखाने के लिए वीडियो भी शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों से सख्त पूछताछ चल रही है।
ये भी पढ़ें: मुस्कान को अब जेल में मिलेगी 'स्पेशल फैसिलिटी', अलग बैरक, खास डाइट और भी बहुत कुछ, क्यों लिया गया ये फैसला












Click it and Unblock the Notifications