'मैं मां बनने वाली हूं...', मुस्कान ने इशारों में दी गुड न्यूज़, भावुक साहिल का दिल बोल उठा 'मैं पापा बनूंगा'

Muskan Pregnancy: सौरभ हत्याकांड के बाद से मुस्कान और साहिल की प्रेम कहानी मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया तक की सुर्खियों में छाई हुई है। जेल में बंद मुस्कान और साहिल की प्रेम कहानी में उस वक्त एक नया मोड़ आया, जब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी के दौरान मुस्कान ने इशारों-इशारों में साहिल को बताया कि वह मां बनने वाली है।

मुस्कान के इस इशारे को समझते ही साहिल बेहद भावुक हो गए। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दोनों को आमने-सामने मिलने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, यह उनकी दूसरी वीडियो पेशी थी और मुस्कान ने पहली बार इस दौरान अपनी गर्भावस्था की जानकारी अपने प्रेमी साहिल को दी थी।

Muskan Rastogi pregnancy confirmation

इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से संवाद (बातचीत) की कोशिश की, लेकिन जेल नियमों और सीमित समय के कारण यह संभव नहीं हो सका। इस दौरान दोनों ने सरकारी वकील से असंतुष्टि जताते हुए निजी वकील रखने की इच्छा भी जताई है। मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी।

कोर्ट से अगली पेशी की तारीख तय

उन्होंने बताया कि "नियमों के तहत हर बंदी को अपनी पसंद का वकील चुनने का अधिकार है, और उन्हें इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा रही है।" अब कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल तय की है। जेल प्रशासन ने दोनों की पेशी को ऑनलाइन ही जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

मुस्कान की सेहत पर विशेष ध्यान

मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने यह भी कहा कि साहिल को मुस्कान की गर्भावस्था की जानकारी पहले से भी हो सकती है, क्योंकि जेल में अख़बार और टीवी उपलब्ध हैं और यह खबर विभिन्न माध्यमों से सामने आ चुकी है। बताया कि मुस्कान की सेहत सामान्य है और उसे गर्भावस्था के चलते विशेष देखभाल दी जा रही है।

वह डॉक्टरों की निगरानी में है और उसे विशेष डाइट, जैसे दूध, फल, केला और आवश्यक दवाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं। साहिल और मुस्कान को 19 मार्च को सौरभ हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था और तब से वे मेरठ जिला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। साहिल पुरुष बैरक में और मुस्कान महिला बैरक में है।

ये भी पढ़ें: मुस्कान को अब जेल में मिलेगी 'स्पेशल फैसिलिटी', अलग बैरक, खास डाइट और भी बहुत कुछ, क्यों लिया गया ये फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+