मेरठ: एक के बाद एक हुए तीन धमाके और धधक के जलने लगा किनौनी शुगर मिल, 1 की मौत
मेरठ। मेरठ की किनौनी शुगर मिल में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मिल परिसर में आग लगने से 2 लोग झुलस गए व एक की मौत हो गई हैं। आग लगने के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूचना मिलने पर डीएम एसएसपी सहित तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। डीएम ने बताया कि इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है साथ ही दो अन्य लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

घटना मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के किनौनी शुगर मिल की है। बजाज ग्रुप के शुगर मिल में सैकड़ों लोग काम करते हैं। लोगों की माने तो मिल में एक के बाद एक तीन धमाके हुए जिससे आग फैलती चली गई। मेरठ और आसपास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि लाखों रुपये का सामान कब तक जलकर राख हो चुका है। उधर मिल में आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी है अलर्ट मोड पर है। आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जिसके बाद आग लगने के सही कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications