6 साल बाद महिला को पता चला कि पति हिंदू नहीं मुसलमान है, अब धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा दबाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के छह साल बाद उसे इस बात की जानकारी मिली कि उसका पति हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। महिला का आरोप है कि जब उसे इस बात का पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं है बल्कि मुसलमान है तो उसे इस बात का यकीन नहीं है। जिसके बाद महिला ने बजरंग दल की मदद से इस बारे में पुलिस से शिकायत की।

muslim

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे शुरू में बताया था कि वह हिंदू है, लेकिन बाद में उसने मुझपर मुस्लिम परंपराओं को थोपना शुरू कर दिया और मुझे जबरन इन मान्यताओं और परंपराओं को मानने के लिए दबाव बनाने लगा। यही नहीं उसने मुझे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। जिसके बाद महिला ने बजरंग दल के सदस्यों की मदद से इस बाबत पुलिस से शिकायत की । महिला ने अलीगढ़ के एसपी से भी इस बारे में मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+