Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मातम में बदली शादी, हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा बवाल

मेरठ। मेरठ के देहली थाना क्षेत्र के खैरनगर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब यहां एक शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किशोर मौत हो गई। पड़ोसी युवक की बारात निकलने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँची और मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं गुस्साए परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा काटा और आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की।

meerut uttar pradesh हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

दरअसल, मेरठ के खैर नगर निवासी 13 वर्षीय फ़िरोज़ को उस वक़्त गोली लग गई जब वो मोहल्ले मे से ही निकल रही फैसल उर्फ़ नाटा की बारात को देख रहा था। हर्ष फायरिंग में चली गोली सीधे मासूम फ़िरोज़ के सीने में जा लगी और वो वहीं गिर गया। लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पक्ष के लोगों के घर पर तोड़फोड़ की। वहीं आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी पक्ष पर कार्रवाई के बजाय पुलिस घटना की लीपापोती में लग गई। हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। परिजनों का आरोप है कि दबंगो ने जानबूझकर फ़िरोज़ की गोली मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+