Meerapur By Election Result: RLD की मिथलेश ने सपा की सुम्बुल को दी शिकस्त, 30796 वोटों से जीतीं
Meerapur By Election Result: मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस सीट पर मतदान के दिन काफी बवाल हुआ था। क्योंकि, यहां दारोगा द्वारा पिस्तौल लहराने का वीडियो भी सामने आया था, जिसपर अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए थे।
वहीं, इस सबके बीच भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी आरएलडी ने इस सीट पर जीत दर्ज कराई है। मीरापुर सीट पर आरएलडी के सामने सपा की सुम्बुल राना मैदान में थी। बता दें, इस सीट पर 25 राउंड की गिनती हुई थी, जिसमें आरएलडी की मिथलेश ने 30796 वोटों से जीत हासिल की।

Meerapur Chunav Result: 25वें राउंड में रालोद जीती
मीरापुर सीट पर 25वें चरण की मतगणना पूरी हो गई है और यहां से रालोद की मिथलेश पाल को 30789 वोटों से जीत गई है। उन्हें 84304 वोट मिले। वहीं, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 53508 वोट मिले। बसपा के शाह नजर को 3248 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 22661 वोट प्राप्त हुए हैं।
Meerapur Chunav Result: 14वें राउंड में रालोद आगे
मीरापुर सीट पर 14वें चरण की मतगणना हो गई है और यहां से रालोद की मिथलेश पाल को 2712 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2969 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 43 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 553 मत प्राप्त हुए हैं।
Meerapur By Election Result: पांचवें चरण में भी सपा पीछे
मीरापुर सीट पर पांचवें चरण के रुझान सामने आ गए है। यहां रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 5702 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 1078 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 176 वोट मिले हैं। बता दें, रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल 17,512 वोट से आगे चल रही हैं।
Meerapur Chunav Result: चौथे चरण रालोद आगे
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर चौथे चरण के रुझान सामने आ गए है। यहां से आरएलडी प्रत्याशी मिथलेश पाल को 5332 वोट मिले हैं। वहीं, सपा की सुम्बुल राना को 2734 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 71 वोट मिले हैं।
Meerapur By Election Result: आरएलडी ने बनाई बढ़त
मीरापुर सीट पर दूसरे राउंड के रुझान सामने आ चुके है। यहां आरएलडी की मिथलेश पाल 6751 वोट से आगे चल रही है। वहीं, सपा की सुम्बुल राणा दूसरे स्थान पर है। हालांकि, अभी 22 राउंड की गिनती बाकी है।
मीरापुर सीट पर सामने आए पहले रुझान में आरएलडी ने बढ़त बना ली। आरएलडी 2500 वोट से आगे चल रही है। वहीं, सपा की सुम्बुल राणा पीछे है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी-आरएलडी की मिथिलेश पाल और सपा की सुम्बुल राणा के बीच है।
किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?
मीरापुर सीट पर बीजेपी की सहयोगी आरएलडी ने पूर्व विधायक मिथिलेश पाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, सपा ने पूर्व सांसद क़ादिर राणा की बहू और बसपा के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली की बेटी सुम्बुल राणा पर भरोसा जताया।
मुस्लिम-जाट और दलित तय करते है हार जीत
मीरापुर सीट पर मुस्लिम, जाट और दलित वोटर जीत-हार तय करते रहे हैं। मीरापुर में कुल वोटरों की संख्या 3 लाख 25 हज़ार है। इनमें से 1 लाख 30 हज़ार के करीब मुस्लिम वोटर हैं। दलित वोटर करीब 50 हज़ार हैं और जाट मतदाताओं की संख्या करीब 35 हजार है। वहीं, पाल 20 हज़ार, सैनी 20 हज़ार, और गुर्जर 18 हज़ार के करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications