IAS पति-पत्नी एक साथ बने कलेक्टर, LBSNAA में दे बैठे थे दिल, ट्रांसफर होते ही बन जाता है गजब इत्तेफाक
IAS Couple Medha Roopam Manish Bansal: उत्तर प्रदेश कैडर में आईएएस मेधा रुपम व मनीष बंसल की जोड़ी सुर्खियों में है। योगी सरकार ने इस आईएएस कपल को एक साथ जिला कलेक्टर बनाया है। मेधा रुपम का कासगंज व उनके पति मनीष बंसल का सहारनपुर डीएम पद पर तबादला किया है।
साल 2014 बैच के आईएएस मनीष बंसल व मेघा रुपम की यूपीएससी पास करने के बाद की जिंदगी अजब प्रेम की गजब कहानी सरीखी है। इसमें उत्तराखंड के मसूरी की खूबसूरत वादियों में प्यार हो जाने से लेकर हर तबादला होते ही गजब इत्तेफाक बनना भी है।

कौन हैं कासगंज डीएम मेधा रूपम? (Who is Kasganj DM IAS Medha Roopam)
- मेधा रूपम मूलरूप से उत्तर प्रदश के आगरा की रहने वाली हैं।
- 21 अक्टूबर को जन्मी मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश गुप्ता भी आईएएस अफसर हैं।
- आईएएस पिता ज्ञानेश गुप्ता की केरल कैडर में पोस्टिंग के कारण मेधा रूपम का बचपन केरल में ही बीता।
- मेधा रूपम की छोटी बहन अभिश्री भी आईएएस अफसर हैं। अभिश्री के पति, फूफा समेत इस परिवार में आठ आईएएस व आईपीएस हैं।
- मेधा रूपम शानदार शूटर हैं। साल 2008 में 12वीं कक्षा के दौरान ही मेधा ने शूटिंग शुरू कर दी थी।
- मेधा रूपम ने केरल की स्टेट शूटिंग चौपिंयनशिप में भाग लिया और तीन गोल्ड मेडल जीतने के साथ केरल स्टेट का रिकॉर्ड ब्रेक किया।
- मेधा रूपम ने दिल्ली से स्नातक किया और फिर शूटिंग छोड़कर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
- मेधा रूपम ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2013 में 10वीं रैंक हासिल की थी।

कौन हैं सहारनपुर डीएम मनीष बंसल?
- सहारनपुर के डीएम बनाए गए मनीष बंसल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2013 में 53वीं रैंक हासिल की थी।
- 14 जनवरी 1990 को जनमे आईएएस मनीष बंसल मूलरूप से पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं।
- डीएम मनीष बंसल के पिता का नाम अवतार राम बंसल व माता का नाम सुधा बंसल है। पिता बैंक मैनेजर व मां हाउसवाइफ हैं।
- मनीष बंसल ने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है।
ट्रेनिंग से लेकर तबादले तक में इत्तेफाक
- IAS मनीष बंसल व मेधा रूपम ने LBSNAA में एक साथ ट्रेनिंग की। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।
- मसूरी ट्रेनिंग के बाद मेधा रूपम को यूपी कैडर में बरेली सहायक मजिस्ट्रेट बनाया गया जबकि मनीष बंसल को बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट पद पर पोस्टिंग मिली।
- बरेली से मनीष बंसल का तबादला मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ। तब मेधा रूपम को मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद तैनात किया गया।
- मेरठ से मेधा रूपम का तबादला जनपद उन्नाव में ज्वाइंट डायेरक्टर पद पर हुआ। तब मनीष बंसल को भी उन्नाव में पोस्टिंग मिली।
- उन्नाव के बाद पति मनीष बंसल व पत्नी मेधा रूपम को राजधानी लखनऊ में पोस्टिंग मिली। मेधा लखनऊ में यूपीएएएम में ज्वाइन डायरेक्टर बनीं जबकि मनीष बंसल मुख्य विकास अधिकारी।
- लखनऊ के बाद मनीष बंसल मेरठ में नगर आयुक्त, संभल जिलाधिकारी व अब सहारनपुर डीएम बनाए गए। मेधा रूपम भी मेरठ में अपन नगर आयुक्त रहीं। फिर हापुड़ डीएम व ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अब कासगंज डीएम बनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications