मायावती ने 5 राज्यों के पदाधिकारियों से लिया फीडबैक, जानिए BJP पर क्या लगाया बड़ा आरोप

लखनऊ, 04 अगस्त: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीएसपी की मुखिया मायावती लगातार संगठन की बैठकें ले रही हैं। मायावती अब तक 13 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी हैं। गुरुवार को भी मायावती ने 5 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के विस्तार में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है जो अनुचित है।

मायावती

मायावती ने 5 राज्यों के पदाधिकारियों से की चर्चा

मायावती ने गुरुवार को 5 राज्यों की समीक्षा बैठक के दौरान ये दिशा निर्देश जारी किए। मायावती ने मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहीं थीं। दरअसल मायावती अब तक 13 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी हैं। आज की बैठक में 5 राज्यों से जिलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी पहुंचे हुए थे। इन पदाधिकारियों को अपने अपने राज्यों में संगठन के विस्तार के लिए काम करने का निर्देश जारी किया।

झारखंड की सरकार को अस्थिर कर रही बीजेपी

मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में आदिवासी समाज के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार को गिराए जाने की साजिश रची जा रही है जो कि सर्वथा अनुचित है। राजनीति में पहले अपराधियों का बोलबाला होने की वजह से राजनीति में अस्थिरता बनी रहती थी। अब इसने धन बल का भी तड़का लग गया है। ये सारी बातें आज ज्यादा प्रभावी हो गईं हैं। जिसमे छोटी पार्टियों की सरकारों का बच पाना काफी मुश्किल हो गया है।

बाबा साहब की वजह से मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

मायावती ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज मजबूत आधार पर टिकी हुई है क्योंकि बाबा साहब ने एक मजबूत आधार बनाया था। उन्होंने एक कल्याणकारी सरकार की व्यवस्था की थी। बाबा साहब अपने समय में सरकारों को इस कल्याणकारी व्यवस्था को पालन करने के लिए मजबूर करते रहे। वर्तमान समय में यही काम बीएसपी कर रही है। मायावती ने कहा कि राज्य की विधानसभाओं में अब पहले की तरह सत्र नहीं आयोजित किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से आम लोगों की समस्याएं सामने नहीं आ पा रही हैं। संसद के वर्तमान सत्र के दौरान भी समुचित चर्चा नहीं हो पा रही है। इस जिम्मेदारी को भी बीजेपी सही ढंग से नहीं निभा पा रही है।

कांग्रेस की तरह बीजेपी सरकारों में भी भ्रष्टाचार

मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में ऐसी कोई सरकार नहीं है जो महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सके। बीजेपी हो या कांग्रेस की सरकारें हों, हर जगह भ्रष्टाचार और महंगाई का बोल बाला है। पहले भी कांग्रेस के समय में ऐसा ही हुआ करता था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी कुछ नहीं निकला। बीजेपी कई राज्यों में अस्थिरता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है जो की पूरी तरह से अनुचित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+