मायावती ने 4 राज्यों के पदाधिकारियों से लिया Feedback, जानिए ममता-नीतीश पर क्यों भड़कीं

लखनऊ, 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद मायावती लगातार अपनी पार्टी की समीक्षा बैठकें कर रही हैं। इसी क्रम में मायावती ने शुक्रवार को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल , उड़ीसा और झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मायावती ने बिहार के राजनितिक हालातों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। मायावती ने कहा की बीजेपी बिहार में भी अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही मायावती ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर पर भी निशाना साधा।

मायावती

4 राज्यों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

मायावती ने शुक्रवार को 4 राज्यों की बैठक में वहां के राजनितिक हालात और संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मायावती ने बारी बारी से 4 राज्यों के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। इस दौड़ मायावती का सबसे बड़ा फोकस पश्चिम बंगाल और बिहार पर था। इसके साथ ही मायावती उड़ीसा के राजनितिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान मायावती ने ने राज्यों से आए हुए कार्यकर्तावो से संगठन के विस्तार में जुटने की अपील की।

बिहार में अस्थिरता का माहौल बनाने में जुटी है बीजेपी

दरअसल उत्तर प्रदेश में लगातार चार चुनाव हार चुकी मायावती अब अन्य राज्यों में संगठन का विस्तार करने में जुटी हैं। बिहार से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा की बिहार में जनता दल (यू) और बीजेपी गठबंधन के बीच घमासान मचा हुआ है। वहां की परिस्थितियां ठीक नहीं है। बीजेपी बिहार में भी अपना वर्चस्व कायम रखने में जुटी हुई है जिससे राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इससे आम जनता का काफी नुकसान हो रहा है। बिहार में बीजेपी के पास लोगों के प्रति जिम्मेदारी है क्योंकि उसकी केंद्र में भी सरकार है।

पश्चिम बंगाल और झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला

बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों जगहों पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। भ्रष्टाचार को लेकर दोनों ही सरकारों पर आरोप लग रहा है। पश्चिम बगल में जिस तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला है उससे जिससे पूरा देश चिंतित है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर मायावती ने कहा कि उनका राष्ट्रपति चुना जाना एक बड़ी घटना है। बीएसपी ने उनको अपना भरपूर समर्थन दिया था। मायावती ने साथ ही यह सवाल भी खड़ा किया की केवल एक फैसले से ही देश के करोड़ों पिछड़ों और दलितों का उद्धार नहीं हो सकता है।

यूपी सरकार पर भी मायावती ने बोला हमला

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी की मुखिया मायावती ने यूपी के वर्तमान राजनितिक हालातों पर भी चिंता जाहिर की। मायावती ने कहा कि बटर प्रदेश में जिस तरह से जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा मिल रहा है। लगातार यूपी में सांप्रदायिक एजेंडे पर काम सरकार आगे बढ़ रही है जिससे पूरे देश में एक मिसाल स्थापित होती जा रही है। मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार विकास के दावे किए जा रहे हैं लेकिन सरकार में जिस तरह से भ्रष्टाचार फैला हुआ है वो किसी से छुपा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+