मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को बताया फ्लॉप, कहा- यहां की जनता उन्हें यूपी का नहीं मानती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के रमाबाई स्‍थल पर एक विशाल परिवर्तन रैली को संबोधित किया। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने इस रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से ठीक पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी चालें चलना शुरु कर दिया है। इसी के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के रमाबाई स्‍थल पर एक विशाल परिवर्तन रैली को संबोधित किया और विरोधियों पर निशाना साधा। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया है। उन्‍होंने कहा कि यूपी की जनता पीएम मोदी को यूपी का मानने को तैयार नहीं है। मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से पहले कहां-कहां पर बीजेपी ने संपत्ति खरीदी है, इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से पहले बीजेपी ने अपना सारा कालाधन खपा दिया है। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन बाद भी लोगों को राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवा-हवाई दावा कर रहे हैं। लखनऊ रैली में पीएम मोदी की बातों को उन्‍होंने घिसा-पिटा बताते हुए कहा कि उन्‍होंने कोई नई बात नहीं कही है।

मायावाती ने पीएम नरेंद्र मोदी की लखनऊ रैली को बताया फ्लॉप, 'यूपी की जनता उन्‍हें यूपी का नहीं मानती'

मायावती ने कहा कि पीएम मोदी ने फिर वही घिसी-पिटी बाते दोहराईं हैं। पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस का दाम बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ी है पीएम मोदी ने। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ के रमाबाई स्‍थल में आम लोगों से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की भीड़ थी। यह रैली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो हुई है। आपको बताते चलें कि उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍य चुनावी जंग सपा, बसपा और भाजपा के बीच है। चुनाव आयोग जल्‍द ही उत्‍तर प्रदेश समेत पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है। चुनावों से पहले पीएम मोदी की इस रैली के बहुत से माएने निकालने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने भी इतनी विशाल जनसंख्‍या देखकर कह दिया है कि उत्‍तर प्रदेश की जनता पिछले 14 वर्षों के विकास का वनवास खत्‍म हो करने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+