मायावती भ्रष्टाचार की देवी है- स्वामी प्रसाद मौर्या
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मायावती जी का खेल तो उसी समय खत्म हो गया जिस समय मैंने अपनी राजनीति से मायावती को बर्खास्त किया था।
बहराइच। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मायावती दोनो एक ही थैले के चट्टे-बट्टे थे। इनमें से एक पैसे वसूल कर लाता था और एक उस पैसे को लेती थी। अब दोनो में किसी बात पर खटक गई है जिसके चलते एक को बाहर जाना पड़ा। मायावती इतनी महाभ्रष्ट है अगर उन्हें भ्रष्टाचार की देवी कहा जाए तो ये भी छोटा नाम पड़ जाएगा। यह बातें योगी सरकार में मंत्री और बहराइच जनपद के प्रभारी, स्वामी प्रसाद मौर्या ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या शनिवार को समीक्षा करने बहराइच पहुचे। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मायावती पर जमकर जुबानी हमला बोला। मौर्या ने कहा कि मायावती जी का खेल तो उसी समय खत्म हो गया जिस समय मैंने अपनी राजनीति से मायावती को बर्खास्त किया था। जिस दिन मैंने इस्तीफा दिया था उसी दिन मायावती पहले पायदान से तीसरे पायदान पर चली गईं और उनका हाथी उसी दिन से कोमा में चला गया है और अभी भी ठीक से खड़ा नही हो पा रहा है।
उन्होंने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह माननीय कांशीराम के विचारों की हत्या कर रहीं हैं। मेरे इस्तीफा देने के बाद से ही मायावती का चिटठा लगातार खुलता जा रहा है। मौर्या ने आगे कहा कि मायावती को किसी से कोई मतलब नहीं। उनको जो भी नोट की गड्डियां देगा वो मायावती के नाक का बाल होगा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी मायावती के इतने करीबी थे जैसे नाक का बाल, उन्हें आप मायवती का दाहिना हाथ भी कह सकते हैं इसलिए नसीमुद्दीन मायावती के विषय में जो भी कह रहे है वो सच है और सच के सिवा कुछ भी नही है। इस दौरान मौर्या ने मायावती के साथ-साथ सतीश चंद्र मिश्रा पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications