Mayawati Net Worth: करोड़ों के गहने और बंगला, पास में रिवॉल्वर! अब कितनी है मायावती की संपत्ति?
Mayawati Net Worth: आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर को पूरी पार्टी 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मना रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हाल ही में उनकी रैलियों में जुटी भारी भीड़ ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
राजनीतिक एक्सपर्ट का मानना है कि बसपा एक कैडर आधारित पार्टी है, और यह भीड़ मायावती के जमीनी प्रभाव और उनके प्रति जनता के अटूट भरोसे को दर्शाती है।

Mayawati Net Worth: मायावती की नेटवर्थ कितनी है?
मायनेता की रिपोर्ट के अनुसार, मायावती की संपत्ति में समय के साथ काफी इजाफा हुआ है। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपये थी, जो 2010 में बढ़कर 87 करोड़ रुपये और 2012 के राज्यसभा हलफनामे तक 111.64 करोड़ रुपये पहुंच गई।
Mayawati: मायावती के पास कितना है कैश?
उनके बैंक खातों की बात करें तो दिल्ली और लखनऊ के विभिन्न बैंकों (जैसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में उनके करोड़ों रुपये जमा हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग 10.20 लाख रुपये की नकदी (कैश) भी थी। वहीं, उन पर लगभग 87 लाख रुपये की देनदारी भी दर्ज है, जिसमें बाटा इंडिया जैसी कंपनियों के कुछ बकाया शामिल थे।
Mayawati: मायावती के पास कितने हैं घर और दफ्तर?
मायावती के पास दिल्ली और लखनऊ के सबसे महंगे इलाकों में रिहायशी और कमर्शियल इमारतें हैं। दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर उनका एक विशाल बंगला है जिसकी कीमत 2012 में ही 61 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी। इसके अलावा, दिल्ली के ही कनॉट प्लेस (CP) में उनके पास दो बड़ी व्यावसायिक इमारतें हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 7-माल एवेन्यू में उनका एक भव्य रिहायशी मकान है, जो 71,282 वर्ग फीट में फैला हुआ है। दिल्ली के लुटियंस जोन में भी उनके पास सुपर बंगला है, जो उनके निवास और पार्टी के रणनीतिक केंद्र के रूप में काम आता है।
सोने के जेवर, शौक और सुरक्षा
मायावती के पास कीमती गहनों (जेवर) का भी अच्छा कलेक्शन है। उनके पास 380.17 कैरेट सोने के जेवर और लगभग 18.5 किलोग्राम का चांदी का डिनर सेट है। इसके अलावा, उनके पास 15 लाख रुपये की कीमती मूर्तियां (Murals) और सजावटी सामान भी हैं। अपनी सुरक्षा के लिए उनके पास 5,390 रुपये की एक रिवॉल्वर भी है। इन तमाम संपत्तियों के बावजूद, उनका रिकॉर्ड पूरी तरह साफ है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला (0 केस) दर्ज नहीं है।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं मायावती?
मायावती की पहचान सिर्फ एक राजनेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक शिक्षित पेशेवर के रूप में भी है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से साल 1983 में वकालत की डिग्री (LLB) हासिल की थी। शिक्षा की श्रेणी में उन्हें 'ग्रेजुएट प्रोफेशनल' माना गया है। आज उनके 70वें जन्मदिन पर समर्थक उनके इसी संघर्ष और सफलता की कहानी को याद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications