आजम खान के समर्थन में खड़ी नजर आईं मायावती, Tweet कर कांग्रेस से की भाजपा की तुलना
आजम खान के समर्थन में खड़ी नजर आईं मायावती, Tweet कर कांग्रेस से की भाजपा की तुलना
लखनऊ, 12 मई: रामपुर शहर सीट से विधायक और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीति के सियासी केंद्र में हैं। आजम खान को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां लगी हुईं। तो वहीं, अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती भी आजम खान के समर्थन में उतर आईं है। मायावती ने गुरुवार 12 मई को ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'मोहम्म्द आज़म खान को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बन्द रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नज़र में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है?'
Recommended Video

दरअसल, बीएसपी सुप्रीम मायावती ने गुरुवार 12 मई को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा,
यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह, जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, अदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है यह अति-दुःखद, जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है।
आजम के समर्थन में आईं नजर
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में बीएसपी चीफ मायावती आजम खान के समर्थन में नजर आईं। मायावती ने लिखा, 'इसी क्रम में यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्यवाही तथा वरिष्ठ विधायक मोहम्म्द आज़म खान को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बन्द रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नज़र में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है?'
रोजी-रोटी छीनने का लगाया आरोप
वहीं, तीसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों व मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाकर, उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है, वह अनेकों सवाल खड़े करता है जो अति-चिन्तनीय भी है।'












Click it and Unblock the Notifications