क्या इस हफ्ते उड़ा दिए जाएंगे पशुपति नाथ समेत यूपी के तमाम बड़े मंदिर, धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

मथुरा। प्रदेश के मथुरा जिले में रेलवे अधिकारियों को मथुरा जंक्शन में चस्पा किया हुआ एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस धमकी भरे पत्र में यूपी के प्रमुख मंदिरों को 12 और 13 मई को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र के मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों ने जब इस पत्र को देखा तो इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। हालांकि लोगों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस का कहना है कि मौके पर उन्हें धमकी भरा पत्र नहीं मिला है। वहीं एहतियातन आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रही है।

mathura someone threaten to blast uttar pradesh top temple on 12-13 may

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक रविवार को जंक्शन स्थित आरपीएफ की बैरक के पास चिपके एक धमकी भरे पत्र को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो सन्न रह गए। नोटबुक के पेज पर लिखे इस पत्र में वाराणसी (काशी) के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों, धरोहरों एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं को 13 मई को उड़ाने की धमकी दी गई थी। लोगों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी, सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर भी एहतियात के तौर पर रेलवे के आलाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। फिर भी पुलिस ने लोगों से शरारती तत्वों पर नजर रखने और किसी तरह की कोई सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+