Mathura News: 54 साल बाद धनतेरस पर खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, जानें क्या कुछ मिला?
Mathura News: मथुरा में इस साल धनतेरस का त्योहार काफी खास रहा है। इस मौके पर करीब 54 साल बाद मंदिर का खजाने वाला कमरा (तोषखाना) खोला गया। यह कमरा इतने सालों से बंद जरूर था, लेकिन स्थानीय लोग और श्रद्धालु इसकी कहानियां सुनते आए थे। शनिवार को जब मंदिर प्रशासन ने इस कमरे का ताला खोला, तो पूरे परिसर में श्रद्धा और रोमांच का माहौल बन गया। इस खजाने वाले कमरे को लेकर कई लोक-कहानियां प्रचलित हैं।
धनतेरस की सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की गई। मंदिर के सेवादार आभास गोस्वामी ने बताया कि यह कमरा गर्भगृह के ठीक पास स्थित है। पुराने समय में ठाकुरजी की सुरक्षा के लिए इसे बंद कर दिया गया था।

Mathura के बांके बिहारी मंदिर का कमरा खोला गया
⦁ मंदिर प्रशासन ने बताया कि पहले के दौर में जब मंदिर में आधुनिक सुरक्षा इंतज़ाम नहीं थे, तब ठाकुरजी के दैनिक उपयोग के बर्तन, कलसे, स्नान सामग्री और आभूषण इसी कमरे में रखे जाते थे।
यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर के बाद अब काशी-मथुरा'—मोहन भागवत का बड़ा बयान, RSS स्वयंसेवक को दी खुली छूट
⦁ जब कमरे का ताला खोला गया, तो अंदर कीचड़ और पानी भरा हुआ मिला था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बंद रहने के कारण वहां चूहे भी दिखाई दिए। फिलहाल सफाई अभियान जारी है और अभी तक किसी कीमती वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
⦁ हालांकि, मंदिर प्रशासन का कहना है कि कमरे में जो भी चीजें मिलेंगी, वे ठाकुरजी की सेवा और पूजा से जुड़ी प्राचीन वस्तुएं होंगी। जैसे कि तांबे और चांदी के बर्तन या पुराने पूजन उपकरण।
श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खोला गया कमरा
इस मौके पर मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। कई लोग इसे धार्मिक सौभाग्य और धनतेरस पर शुभ संकेत मान रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, साफ-सफाई के बाद कमरे की वस्तुओं की गिनती और जांच की जाएगी, ताकि किसी भी धार्मिक या ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जा सके। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि अगर किसी तरह की धार्मिक या ऐतिहासिक महत्व की चीज मिलती है, तो उसे प्रशासन के पास जमा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mathura News: सोशल मीडिया पर सीएम योगी का नाम लेकर युवक ने दी धमकी, पुलिस ने तीन घंटे बाद दबोचा












Click it and Unblock the Notifications