मथुरा में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, वांटेड ईनामी क्रिमिनल एनकाउंटर में घायल, बरामद हुआ लाखों रुपये से भरा बैग

Mathura Encounter: मथुरा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां रविवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। SOG और छाता पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित इनामी बदमाश को घेर लिया, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Mathura Encounter

10 लाख की लूट का आरोपी था गिरफ्तार बदमाश

एसओजी प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि 28 जनवरी को एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से आझई रेलवे स्टेशन के पास 10 लाख रुपये से भरा बैग, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिए गए थे। बदमाशों ने रास्ते में कार लगाकर बाइक सवार को रोका और लूटपाट की। पीड़ित ने छाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
ये भी पढ़ें: Kirodi Lal Meena Encounter: राजस्‍थान में किरोड़ी लाल समेत 2 MLA का कौन करवाना चाहता था एनकाउंटर?

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रविवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध बदमाश छाता के तिरौली तराई इलाके में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत चेकिंग अभियान शुरू किया। रात करीब 10 बजे एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आझई निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज

गिरफ्तार कुलदीप के खिलाफ चोरी, लूटपाट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर शिवाय अपहरणकांड: मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+