UP News: सहारनपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, मदरसा और पेट्रोल पंप करवाया बंद
Saharanpur Fire News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसा सोमवार रात को हुआ। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सहारनपुर के गांव शेखपुरा कदीम की है, जहां स्टार पेपर मिल के लकड़ी के गोदाम में भयंकर आग लगी।

आग की वजह से आग में लाखों रुपए की लकड़ी जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने की वजहों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हादसा थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जहां स्टार पेपर मिल से करीब आधा किलोमीटर दूर शेखपुरा के पास लकड़ी और बांस का गोदाम है। पेपर मिल में इसी गोदा में रखे बांस और लड़की से पेपर बनता है।
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने लकड़ी के गोदाम अचानक आग की भयानक लपटें उठती देखी, जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की आठ से ज्यादा गाड़ियों बुलाई गई, लेकिन सूखी लकड़ियां होने की वजह से दमकल की कड़ी मेहनत के बाद भी देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सीनियर फायर ऑफिसर के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं लग पाई है।
एहतियातन मदरसा और पेट्रोल पंप करवाया बंद
जिस जगह आग लगने की घटना हुई है। वहां से कुछ ही दूरी पर मदरसा है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए मदरसा बंद कर दिया है। वहीं मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाया गया। इसके अलावा 800 मीटर की दूरी पर टपरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप भी दमकल ने बंद करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications