गाजियाबाद में छापेमारी की अफवाह से बंद हो गईं दुकानें, खरीददारी कर रहे थे लोग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अफवाह के बाद दुकानें बंद कर दी गईं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद की नवयुग मार्केट में इनकम टैक्‍स अधिकारियों के छापे मारने की अफवाह के बाद हडकंप मच गया है। अफवाह इतनी तेजी से फैली की बाजार में खुली तकरीबन 1,000 दुकानें फटाफट बंद हो गई हैं।

वनइंडिया के संवाददाता के मुताबिक नवयुग मार्केट गाजियाबाद की काफी बडी मार्केट है। यहां पर 28 बैंक मौजूद हैं। रोजाना करोडों रुपए का कारोबार होता है।

जब यहां के कारोबारियों से बात करने की कोशिश की गई तो पहले तो उन्‍होंने बात करने से मना कर दिया।

ghaziabad

फैल गई अफवाह

फिर बाद में कुछ लोगों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बाजार में अचानक कहीं से अफवाह फैल गई कि इनकम टैक्‍स के अधिकारी छापा मार रहे हैं। इसी अफवाह के फैलते ही पूरा नवयुग बाजार बंद हो गया।

वनइंडिया संवाददाता के अनुसार बाजार में इस समय लोग खरीदारी कर रहे थे। कई लोगों के घरों में शादी थी। पर अचानक ही दुकानें बंद होने से सब हलकान हो गए।

आपको बताते चलें कि 500-1,000 के नोट बंद होने के बाद गुरूवार को इनकम टैक्‍स के अधिकारियों ने दिल्‍ली और मुंबई के कई प्रमुख बाजारों में छापे मारे थे।

ghaziabad

इनकम टैक्‍स के अधिकारियों के छापे मारने की मुख्‍य वजह 500-1,000 रुपए के नोट को कम रुपए में बदलने के अवैध कारोबार में आए उछाल की वजह से हुआ था।

राष्ट्र के नाम संदेश में हुई थी घोषणा

बता दें कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500-1,000 के नोट अवैध माने जाएंगे।

उनका कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कालेधन और आतंकियों की फंडिंग पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने जनता से अपील की थी कि वो शुचिता के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएं।

हालांकि उनके इस फैसले का विपक्ष बड़े स्तर पर विरोध कर रहा है। बकौल विपक्ष सरकार के इस फैसले से गरीबों, किसानों और गृहणियों को काफी दिक्कत हो रही है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार 500-1,000 के नोट अगले 50 दिन तक बदले जाएंगे साथ ही अपील की गई है कि जनता धैर्य रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+