योगीराज में स्कूलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई शिक्षक निलंबित, रोका वेतन
योगी आदित्यनाथ की सरकार में ड्यूटी में लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बहराइच में कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को निलंबित किया गया।
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। जिसके चलते समीक्षा बैठक के बाद बुधवार देर शाम बीएसए ने 17 शिक्षक-शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि 37 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि बुनियादी शिक्षा के स्थानीय सत्यापन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को एक साथ छापेमारी के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय रेवली चित्तौरा में प्रभारी प्रधानाचार्य शारदा जायसवाल व सहायक शिक्षिक अर्चना अग्रवाल अनुपस्थित मिलीं। छात्र संख्या काफी कम थी। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय भेटिया में सहायक शिक्षक विनोद अनुपस्थित मिले। अवकाश का प्रार्थना पत्र नहीं था। उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हुई। यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय हड़हापुरवा में मिली। यहां प्रधान शिक्षिका इशरत जहां एक अप्रैल से अनुपस्थित पायी गयीं। प्राथमिक विद्यालय सुहेलनगर में प्रधानाध्यापिका रागिनी सिन्हा अनुपस्थित मिलीं। अवकाश चढ़ा नहीं था। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।
जूनियर विद्यालय सुहेलनगर में सहायक शिक्षिक अनीसा बानो, कालेपुरवा प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका रुमाना कुद्दूस, मुर्गिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूमा बेगम, सहायक शिक्षक मोहम्मद इरशाद, जवाहिरपुरवा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक वंदना सिंह, इंदिरापुर की सहायक शिक्षिका ऋतंभरा पांडेय, जूनियर विद्यालय की सहायक शिक्षिका आरती मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय बनवारी की शिक्षिका रेशमा, करेहनावान गिरंट की प्रधान शिक्षिका जैनब बानो, खैराहसन के सहायक अध्यापक नीरज सिंह, जीनत खातून को निलंबित कर दिया गया है। जबकि सुहापारा प्राथमिक विद्यालय सुबह 8.21 बजे बंद मिला। यहां पूरा स्टाफ निलंबित हुआ है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर रहवा की प्रधान शिक्षिका मंजू पांडेय, प्रधानाध्यापक बीना कुमारी व गुंजा जायसवाल के अनुपस्थित मिलने पर उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications