प्रतापगढ़: श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो और ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, मृतकों में अधिकांश महिलाएं

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब चंदिकन धाम से दर्शन करके लौट रहे 15 लोगों से भरे एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Many pilgrims died in horrific accident in Pratapgarh

ट्रक और टेम्पो में हुई टक्कर

हादसा प्रतापगढ़ में फतनपुर कोतवाली के जगतपुर मोड़ के पास हुआ है। ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो को परखच्चे उड़ गए। टेम्पो में सवार 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जौनपुर जिले के निवासी यह लोग दौलतिया से चौहरजन देवी धाम में दर्शन करने जा रहे थे। प्रतापगढ़-अमेठी मार्ग पर चौरा मोड़ के पास चंदिकन धाम से दर्शन करके लौट रहे 15 लोगों से भरे एक टेम्पो की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मुंगरबादशाहपुर के गौरयाडीह के रहने वाले थे।

Many pilgrims died in horrific accident in Pratapgarh

घटना स्थल पर पुलिस तैनात

फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अफसर पहुंच चुके है। घायलों की मदद के लिए तत्काल इंतजाम किए जा रहे है। अस्पताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और घटनास्थल पर बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

आर्थिक सहायता की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ में हुई सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+