यूपीः कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा यात्री घायल
कानपुर। यूपी में कानपुर इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आईटीबीपी के जवान व स्थानीय नागरिकों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला बाहर। जिसके बाद घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। दरअसल महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके में दो बसों में आपस में भिड़ंत हो गई। वहीं रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

सरसौल इलाके के आईटीबीपी बटालियन के पास इलाहाबाद की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने अचानक रोड के किनारे अपनी बस खड़ी कर के सवारी भरने लगी। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसमे पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे प्राइवेट बस में बैठी सवारी बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई। बस में बैठी सवारी उसमें बुरी तरह फंस गई। हादसे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। यहां आईटीबीपी के जवानों ने साहस और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की की। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस और मौके पर मौजूद आईटीबीपी के जवानों ने फंसे हुए यात्रियों को बस से किसी तरह बहार निकाला और पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। एसओ ने बताया कि प्राइवेट बस और सरकारी बस में टक्कर हुई है जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को बस से निकाल कर उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- यूपी: अपहरण के बाद पूर्व प्रधान की हत्या, 3 दिन बाद राप्ती नदी से बरामद हुआ शव












Click it and Unblock the Notifications