केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को AIIMS में कराया गया भर्ती

केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी की पीलीभीत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह सांस लेने में शिकायत के बाद मेनका गांधी को अस्पताल लाया गया। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद पता चला कि उनके गालब्लेडर में स्टोन है जिसकी वजह से उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया है।

तबीयत बिगड़ने के बाद मेनका गांधी अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में हुई एडमिट

केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी की पीलीभीत में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मेनका गांधी को सांस लेने में तकलीफ के चलते पीलीभीत के अस्पताल में लाया गया। हालांकि वहां डॉक्टरों की जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि उनके गालब्लेडर में स्टोन है। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज को लेकर दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। केंद्रीय मंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि सांस लेने में तकलीफ के बाद केंद्रीय मंत्री को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां हृदय विशेषज्ञ ने उनकी जांच की। बता दें की मेनका गांधी शुक्रवार सुबह ही पीलीभीत पहुंची थी। मेनका गांधी पीलीभीत से ही बीजेपी सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+