VIDEO: क्या हुआ जब आंदोलन छोड़कर किसान करने लगे इस मनचले बुड्ढे की पिटाई
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में किसानों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। शहर के सिटी कोतवाली इलाके के दिल्ली रोड पर नई कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों के बीाच एक व्यक्ति महिला किसान नेता के साथ कुछ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसका महिला किसान ने विरोध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी व्यक्ति के ऊपर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। किसान के ऊपर चारों तरफ से चप्पल ही चप्पल बरसने लगीं। पिटाई की ये घटना पास में खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली।

मामला शहर के सिटी कोतवाली इलाके के दिल्ली रोड पर स्थित नई कलक्ट्रेट का है जहां आज सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर जमा हुए थे। इसी बीच प्रदर्शन देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हुआ यूं कि किसानों के साथ आए एक बुजुर्ग ने महिला किसान नेता के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद महिला किसान नेता के साथ अन्य किसानों ने उसे खूब जमकर पीटा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुँची पुलिस ने व्यक्ति को जैसे-तैसे करके किसानों से छुड़ाया और अपनी हिरासत में लिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: लाश पर पैर रखकर ले जा रहा था इंसान, मर चुकी थी इंसानियत












Click it and Unblock the Notifications