बहराइच: घरेलू विवाद में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से 20 बार हमला किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 100 ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। फिलहाल आरोपी पति अभी फरार है।

Man kills his wife by stabbing her 20 times in Bahraich

मामला बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेड़नापुर गांव का है। बता दें कि संजय पुत्र राज बहादुर अपनी पत्नी अनीता से रोज मारपीट व गाली गलौच करता था। शुक्रवार की रात 10 बजे संजय घर पहुंचा और बिना किसी विवाद के गाली देने लगा। अनीता ने जब इसका विरोध किया तो वह आग बबूला हो उठा। संजय ने चाकू उठा लिया और ताबड़तोड़ 20 वार अनीती पर किए। जिससे अनीता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। अनीता के बच्चे गणेश, अंशिका व सुभांशु ये सब देख रहे थे। मां के खून में लथपथ होकर नीचे गिरते ही तीनों बच्चे रोने और चीखने, चिल्लाने लगे। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच पड़ोसियों ने घर का मंजर देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून में लथपथ अनीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद सनकी पति फरार हो गया। अनीता ने देहात कोतवाली में पति संजय के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+