पति पत्नी के बीच मामला सुलझाना पड़ा महंगा, मिली ये दर्दनाक सजा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई और उसकी पत्नी की घरेलू कलह को सुलझाने के लिए छोटा भाई पहुंचा तो गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर तेजाब डाल दिया। तेजाब गिरने से छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने जेठ के साथ आई छोटे भाई की पत्नी भी तेजाब के हमले से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बडे़ भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के नवलपुरा का है। जहां के रहने वाले रामकुमार के दो भाई प्रहलाद और श्यामसुंदर हैं। बता दें कि रामकुमार का आज सुबह अपनी पत्नी ओमवती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगडे़ को बढ़ता हुआ देखकर रामकुमार का भाई प्रहलाद और श्यामसुन्दर की पत्नी बीच-बचाव के लिए सामने आ गए। आरोप हैं कि बडे़ भाई रामकुमार ने गुस्से में आकर अपने छोटे सगे भाई प्रहलाद और श्यामसुन्दर की पत्नी के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया।
इस हमले में छोटे भाई प्रहलाद की मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने आई छोटे भाई की पत्नी पर तेजाब गिरने से वह गम्भीर रुप से झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आरोपी इस हमले में खुद भी झुलस गया, जिसका खुर्जा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी बडे़ भाई को अरेस्ट कर लिया है।
एसपी रुलर पीके तिवारी ने बताया कि बडे भाई ने छोटे भाई के ऊपर तेजाब से हमला किया था, जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने आई श्यामसुन्दर की पत्नी भी झुलस गई, जिसका इलाज चल रहा हैं। बताया कि इस घटना में आरोपी रामकुमार भी झुलस गया, जिसका इलाज पुलिस कस्टडी में खुर्जा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications