सबसे ऊंचे टॉवर के टॉप पर दिखा अजीब सा इंसान, लोग बोले-शक्तिमान शक्तिमान

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में एक मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया था। टावर पर युवक इस तरह से खड़ा था कि लोगों ने उसे देखा तो लगा कि शक्तिमान खड़ा है। लोग शक्तिमान कहकर चिल्लाने लगे। तभी मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणो ने उसे पहचान लिया। तो पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने नीचे उतारो तो बताया कि पानी न बरसने के कारण वह टावर पर चढ़ा था।

man climbed into tower people says shaktiman shaktiman

टावर पर कर रहा था डांस
गोपलपुर गांव निवासी प्रदीप ने यूपी 100 डायल को फोन कर सूचना दिया कि एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया था और डांस कर रहा है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। सूचना पर पीआरवी और थानाध्यक्ष केके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को अपने भरोसा में लेकर एवं उसकी सभी बात को मानने की शर्त पर नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद किसी तरह वह नीचे उतरा।

man climbed into tower people says shaktiman shaktiman

पुलिस से बताया बारिश न होने पर चढ़ा था टावर पर
उसने अपना नाम अब्दुल कुद्दास पुत्र गुलहसन बताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक माह से युवक की मानसिक हालत सही नहीं है। इस कारण कारण वह ऐसी हरकते कर रहा है। पुलिस ने उसके परिजनो को को बुलाकर उसे सौंपा और हिदायत दिया कि उसका ध्यान दे और उसका इलाज कराएं। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि नीचे उतरने पर उससे पूछा गया कि टावर पर क्यों चढ़े तो उसने बताया कि बारिश नहीं हो रही थी इसलिए वह टावर पर चढ़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+