VIDEO: बौखलाए पड़ोसी ने गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा, की ये हालत
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद ने विकराल रूप ले लिया। यहां के कच्ची मढ़ैया में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दबंग ने गर्भवती महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद गर्भवती महिला की हालत गंभीर हो गई। बावजूद इसके अभी तक दबंग पर कोई भी कार्रवाई नही की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंग के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और दबंग लागातर उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है।

बता दें कि कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के कच्ची मढैय्या इलाके में मोहम्मद सलीम पत्नी सय्यादी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते है। वे चाय की गुमटी चलाकर अपना परिवार पाल रहे हैं। पीड़िता के पति सलीम ने बताया कि पड़ोसी में रहने वाले कदीर के बेटे से उनके बेटे बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
जिसके बाद कदीर ने उनके बेटे को मारा, वहीं जब माँ उसको बचाने पहुंची तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। मामले में गर्भवती पीड़िता सैय्यादी ने बताया कि मामले को लेकर थाने गए तो आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाए उसे वहां थाने से भगा दिया और मामले का निपटारा कोर्ट में करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications