झांसी में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत एक दर्जन से अधिक घायल
झांसी में बड़ा सड़क हादसा, हादसे में 9 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, घायलों को अस्पताल भेजा गया।
झांसी। यूपी के झांसी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, इस सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह हादसा झांसी के सेमरा में हुआ है जोकि चिरगांव थाना क्षेत्र में है। सभी घायलों को यहां के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें कई लोगों की हालत काफी गंभीर है।

अमरा गांव मे यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्राली सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियों ने ट्राली को टक्कर मार दी। ट्राली में काफी लोग सवार थे, हादसे के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चिरगांव थाना की पुलिस भी यहां पहुंची और लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications