UP News: मैनपुरी में बड़ा हादसा, घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 4 की मौत, 5 घायल
नई दिल्ली, 16 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार देररात बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब सरिया लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद ट्रक सड़क के किनारे बने एक मकान दी दीवारों को तोड़ते हुए आंदर घुस गया।

हादसे को लेकर मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित़ ने बताया कि घर में मौजूद रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। घायलों में एक के अभी भी मलबे में दबे होने की खबर है। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर घर से टकराया अंदर रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी सो रहीं थी।
हादसे की जानकारी देते हुए मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ट्रक में सवार 2 लोगों की भी मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों में वही लोग है जो ट्रक पर सवाल थे। वहीं एक व्यक्ति मलबे में फंस गया। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। वहीं घटना के कारणों के जांच की जा रही है।
शामली में बड़ा हादसा
हादसे से ठीक एक दिन पहले रविवार को शामली जिले में भी इसी तरह का एक हादसा सामने आया था। जब जिले के जलालाबाद में रविवार को एक चाय की दुकान में मिट्टी का डंपर घुस गया। इस हादसे में करीब 6 लोग दब गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह डंपर के सामने वाहन आ जाना बताया गया। जिसे बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित हो गया। हादसे के वजह से बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications