Mainpuri Byelection Result: मैनपुरी में डिंपल यादव को मिले प्रचंड समर्थन पर क्या बोले चाचा शिवपाल
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव डिंपल यादव को मिले प्रचंड समर्थन से चाचा और प्रसवा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गदगद नजर आए। इस दौरान उन्होंने मैनपुरी की जनता का आभार जताया।

Mainpuri Loksabha Byelection Result (मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट): मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 08 बजे से मतगणना जारी है। मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव 1.51 लाख वोटों से आगे चल रही है। इस सीट पर डिंपल यादव ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और बहुत बड़ी जीत की तरफ पहुंच गई है। तो वहीं, अब प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी और जसवंतनगर की जनता का आभार जताया है।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार 08 दिसंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।'
ऐसा बताया जा रहा है कि जसवंत नगर विधानसभा सीट से डिंपल यादव को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, डिंपल यादव करीब 1.51 लाख वोटों से आगे चल रही है। आपको बता दें कि मैनपुरी सीट को समाजवादी पार्टी के गढ़ के तौर पर जाना जाता है। मैनपुरी जिले के जसवंत नगर विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव का काफी दबदबा है। जसवंत नगर विधानसभा सीट से डिंपल यादव सुबह से ही आगे चल रही है।
बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसपर हुए उपचुनाव में भी नेताजी का जलवा कायम दिखाई दे रहा है। मतगणना में शुरुआत से ही डिंपल यादव की बढ़त बरकरार है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications