VIDEO: प्रेमी ने 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, शादी की बात की तो किया कुछ ऐसा

मैनपुरी। नारी सुरक्षा का आज तीसरा दिन है ऐसे में मैनपुरी पुलिस की नारी सुरक्षा को लेकर संवेदनहीनता सामने आई है। जो इस बात को साबित करने के लिए काफी है की उत्तर प्रदेश पुलिस नारी सुरक्षा के लिए कितनी गम्भीर है। मामला मैनपुरी का है, जहाँ प्रसादपुर की रहने वाली लड़की से उसी के गाँव का रहने वाला युवक पिछले 6 सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। लड़के द्वारा अब शादी करने से मना करने पर लड़की ने सारी बात लड़के के परिजनों को बताई तो उन्होने भी केवल आश्वासन दिया और कल आरोपी अवनीश फिर उसके घर आ गया और उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जिसके बाद लड़की चुपके से बाहर आ कर आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को फोन कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार करवा दिया, जहां आरोपी को पुलिस ने कोतवाली लाकर देर रात छोड़ दिया। जबकी पूरी रात लड़की कोतवाली के बाहर ही रही। आरोपी के छूटने के बाद लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

6 साल तक किया गया शारीरिक शोषण

6 साल तक किया गया शारीरिक शोषण

मैनपुरी में पीड़ित लड़की को पूरी रात कोतवाली के बाहर केवल इसलिए गुजारना पड़ा क्यों की वो अपने साथ हुए धोखे की शिकायत पर न्याय पाना चाहती थी। लड़की का आरोप है की उसके ही गाँव के लड़के ने शादी का झांसा देकर लगातार 6 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी की जिद्द की तो उसने मना कर दिया। जिसकी जानकारी पीड़ित लड़की ने आरोपी लड़के के घर वालों को दी तो उसके घर वालों ने बात कर मामले को सुलझाने का आश्वाशन दिया।

 जबरदस्ती करने फिर से घुस आया घर

जबरदस्ती करने फिर से घुस आया घर

जिसके बाद आरोपी लड़का कल फिर लड़की को घर पर अकेला पा कर घुस आया और जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जिसके बाद लड़की ने आरोपी लड़के को कमरे में बंद कर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर लड़के को गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस बीच लड़की लगातार मांग करती रही कि मेरी लड़के ने जिंदगी ख़राब की है या तो ये मुझसे शादी करे नहीं तो इसके गुनाहों की सजा मिले इस बीच पुलिस पीड़ित लड़की को गुमराह करती रही और देर रात आरोपी को हिरासत से रिहा कर दिया। पीड़िता पूरी रात कोतवाली के बाहर बैठी रही कोई उसकी सुनवाई नहीं हुई आज सुबह मामला मीडिया की जानकारी में आने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखने की बात कह रही है।

 पुलिस का क्या है कहना

पुलिस का क्या है कहना

अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ओम प्रकाश सिंह का कैहना है की मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों लोगो को थाने लेकर आयी थी जहाँ आरोपी लड़के के परिजनों द्वारा शादी करवाने की बात पर सहमति पर आरोपी को छोड़ दिया गया था। आज फिर पीड़िता कोतवाली आई है, जहां उसकी तहरीर पर मुकदमा लिख कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+