महोबा में गरजे एमपी सीएम मोहन यादव, अखिलेश यादव को कुछ यूं लिया आड़े हाथों
MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी दौरे पर मंगलवार 14 मई को उत्तर प्रदेश के महोबा पहुंचे। यहां हमीरपुर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से मुलायम सिंह यादव की तारीफ की। वहीं, अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया।
महोबा जिले में आयोजित जनसभा में मंच से बोलते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक ओर जहां मुलायम जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। इस दौरान सीए यादव ने कहा कि जीते जी...जब तक मुलायम सिंह के हाथ में ताकत थी एक बार भी उन्होंने हारने वाली पार्टी से हाथ नहीं मिला।

वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव हारने वाले इंडी गठबंधन के साथ समझौता कर बैठे हैं वो डूबते हुए जहाज में सवार हैं। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने अखिलेश के द्वारा सत्ता को लेकर पिता के प्रति किए गए विद्रोह से आहत यादव समाज के एक बड़े वर्ग को यह संदेश भी दिया है।
सीएम यादव ने कहा किअखिलेश और मुलायम सिंह जी की विचारधारा में मुलायम के लिए पहले समाज के वर्गों की चिंता प्राथमिकता से रही है और अखिलेश के लिये सत्ता सर्वोपरि है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने "सबका साथ-सबका विकास" के मंत्र को सिद्ध करके दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications