Mahoba News: ड्यूटी के दौरान अस्पताल में डांस करते स्टाफ का वीडियो वायरल, सात कर्मियों पर कार्रवाई
Mahoba News: सरकारी अस्पताल में जब डॉक्टर और नर्सें मरीजों को देखने की जगह बॉलीवुड गानों पर थिरकने लगें तो सवाल उठना लाजमी है। यूपी के महोबा ज़िले से सामने आए एक वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता पर फिर से प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ड्यूटी समय के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने दरवाजा बंद कर फिल्मी धुनों पर डांस किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

"तेरा रूप बल्ले-बल्ले" जैसे गानों पर थिरकते डॉक्टरों और नर्सों की यह मस्ती अब उन पर भारी पड़ गई है। वीडियो सामने आते ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए सात कर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।
विदाई के बहाने हुई डांस पार्टी
मामला तब प्रकाश में आया जब एक कर्मचारी की विदाई के मौके पर आयोजित अनौपचारिक पार्टी का वीडियो सार्वजनिक हो गया। ड्यूटी के समय ऐसा आयोजन करना कई सरकारी नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
वीडियो में पुरुष और महिला स्टाफ साथ मिलकर डांस कर रहे हैं। जैसे ही यह दृश्य वायरल हुआ, जनता ने तीखे सवाल उठाए क्या अस्पताल मस्ती का अड्डा बन चुके हैं? मरीजों के इलाज की प्राथमिकता कहां गई?
तत्काल किए गए तबादले, कड़ी प्रशासनिक सख्ती
महोबा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल वहां से हटाकर कुलपहाड़ के सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया।
इसी क्रम में डॉक्टर श्वेता सचान को अकौना पीएचसी और फार्मासिस्ट सतीश को पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी पर भेजा गया। सीएमओ का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नर्सिंग स्टाफ पर भी गिरी गाज
वीडियो में दिख रही चार नर्सों के भी स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्टाफ नर्स जूली को खरेला, आराधना को बिलबई और दो अन्य को पनवाड़ी और ग्योड़ी भेजा गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य महकमा अब इस घटना की तह में जाने की तैयारी में है। जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है, जिसमें दो वरिष्ठ डॉक्टर और एक जिला कार्यक्रम प्रबंधक को शामिल किया गया है।
सीएमओ ने बताया कि जांच कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। टीम इस बात की जांच कर रही है कि आयोजन कब, कैसे और किनकी जानकारी में हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications